फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur Kotwali police arrested six accused of cow slaughter

Hapur News: हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गोकशी के छह आरोपियों को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hapur Kotwali police arrested six accused of cow slaughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव सरावा-दस्तोई रोड जंगल में घूम रहे छह गोकशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। इनके पास से पांच तमंचे, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण व एक कार बरामद हई है। गोकशी के बाद आरोपी मांस दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ समेत विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव सरावा-दस्तोई रोड जंगल में कुछ आरोपी गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छह आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी साजिद उर्फ भूरा, जिला गाजियाबाद के थाना मुरादनगर की मनीहारों वाली मस्जिद के पास रहने वाले नईम, रावली रोड निवासी वसीम, मोहल्ला नूरगंज निवासी अफजाल उर्फ बांडा, थाना खरखौदा के गांव नरहाड़ा निवासी फरीद और दिल्ली के थाना सदर बाजार के कबरों वाली गली निवासी अय्यूब के रूप में हुई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपियों से अवैध हथियार, कटान में प्रयुक्त उपकरण व मांस ले जाने के लिए एक कार बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वह जंगल में घूमने वाले गोवंशों को निशाना बनाकर गोकशी करते थे। इनके खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed