फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur in smog, burning eyes

हापुड़ में भी स्मॉग, जल रहीं लोगों की आंखें

Sun, 06 Nov 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 06 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Hapur in smog, burning eyes
smog - फोटो : अमर उजाला

वातावरण में छाई धुंध ने रविवार को और भयंकर रूप धारण कर लिया। पूरे दिन धुंध छाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासतौर से लोगों को आंखों में जलन की शिकायत हुई। सांस के रोगी भी खासे परेशान दिखाई दिए।

विज्ञापन


धुंध से जहां विजीबिलटी प्रभावित हुई है वहीं, इससे लोगों की आंखों में जलन और सांस की समस्या हो रही है। घरों से काम को लेकर बाहर निकले लोग आंखें मलते नजर आए। इसके अलावा सांस के रोगी बेहद परेशान रहे। दोपहर के बाद तो हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन


घरों से बाहर निकले लोगों को दम घुटने जैसी स्थिति महसूस हुई। घरों के अंदर भी धुंध सी छाई रही। चिकित्सक इस स्थिति से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत बंसल ने बताया कि वातावरण में धूल और धुएं की मात्रा अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से आंखों में जलन की शिकायत को लेकर लोग क्लीनिक पहुंच रहे हैं। इस स्थिति से बचने के लिए लोग घरों से निकलने से परहेज करें, आंखें धोते रहें और गीला कपड़ा आंखों पर रखते रहे। अधिक जलन होने पर चिकित्सक की सलाह लें।


वहीं, डॉ. जीवोत्तम नारंग कहते हैं कि सांस के रोगियों के लिए यह मौसम बहुत ही खतरनाक है। ऐसे रोगी किसी भी कीमत पर घर से बाहर न निकलें। रोगी ही नहीं सामान्य लोग भी मास्क का प्रयोग करें। बदन पर पूरे कपड़ों का प्रयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed