फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: जिले के 59 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों ने दिया इस्तीफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur
59 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

हापुड़। विकास कार्यों में प्रधानों और सचिवों की सहायता के लिए जिले के गांवों में तैनात किए गए 59 पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नए सिरे से इन पदों को भरने की तैयारी शुरू है। छह हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर इन युवकों ने कार्य शुरू किया था। अब विभिन्न कारण बताते हुए इन्होंने कार्य न करने की इच्छा जताई है। ऐसे में रिक्त हुए इन पदों को दोबारा से भरने की कवायद शुरू हो गई है।
छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय की पंचायत सहायक पद की नौकरी पाने के लिए बेरोजगार युवाओं ने तमाम जतन किए गए थे लेकिन, अब उनका इस नौकरी से मोहभंग होने लगा है। नवंबर 2021 में 273 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई थी। ग्रामीणों की छोटी-मोटी शिकायतों के निस्तारण एवं पंचायती राज व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए ग्राम सचिवालय व्यवस्था की शुरूआत की थी। योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में पंचायत सेवा केंद्र एवं ग्राम सचिवालय की स्थापना होनी थी। इनमें ग्रामीणों की जमीन, जोत, खतौनी समेत अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाता है। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की व्यवस्था की गई लेकिन, अब इनके द्वारा लगातार इस्तीफा दिया जा रह है। इस स्थिति से पंचायत भवनों को आबाद करते हुए ग्रामीणों को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। प्रत्येक गांव में पंचायत सहायकों की तैनाती कर पंचायत भवन को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया गया था। अब पदों को रिक्त होने से पंचायत भवनों पर ग्रामीणों के कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

-----
कम मानदेय बताया जा रहा है कारण -
पंचायत सहायकों के इस्तीफा देने का कारण कम मानदेय बताया जा रहा है। इसके अलावा संविदा पर काम मिलने के कारण इसमें बढ़ोत्तरी की संभावना भी न के बराबर है। ऊपर से मानदेय समय पर भी नहीं मिलता है। इसके साथ ही ग्राम सचिव और प्रधानों पर भी उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अधिक पढ़ा लिखा होने के कारण भी ले रहे निर्णय --
पंचायत सहायक की छह हजार रुपया मानदेय वाली नौकरी के लिए एमबीए, एमसीए, इंजीनियरिंग, स्नातक, परास्नातक डिग्री धारक युवाओं ने आवेदन किए थे। नौकरी की चाहत में बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सिफारिश भी लगवाई गई। मगर, जब जमीनी हकीकत सामने आई तो कइयों का मोहभंग हो रहा है।

डीपीआरओ विरेंद्र कुमार ने कहा कि चयनित 273 में से 59 पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल इनके स्थान पर दूसरे युवाओं को मौका दिया जाएगा। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
--------
जिले के ब्लॉकों में रिक्त पदों की संख्या-
हापुड़ 24
धौलाना 14
गढ़ 5
सिंभावली 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed