फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: एक्सईएन ने किसान को लगाई फटकार... फिर एक घंटे मांगी माफी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur
एक्सईएन ने किसान को लगाई फटकार... फिर एक घंटे मांगी माफी
विज्ञापन

हापुड़। कलक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित किसान समाधान दिवस में विद्युत लाइन डालते समय बर्बाद धान की फसल का मुआवजा मांग रहे किसान को बिजली निगम के एक्सईएन ने फटकार लगा दी। इसके विरोध में तमाम किसान संगठनों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद एक्सईएन ने एक घंटे तक किसानों से माफी मांगी, बाद में संबंधित बिजलीघर के लाइनमैन को हटाने पर किसान शांत हुए।
गांव श्यामनगर निवासी किसान ब्रह्मदत्त शर्मा के धान के खेत में लाइन खींचते समय उसकी काफी फसल बर्बाद हो गई थी। शिकायत पर उस समय किसान को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन, कई महीने बीतने पर भी मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार को किसान दिवस में किसान ब्रह्मदत्त शर्मा ने एक्सईएन के समक्ष मुआवजा की मांग रखी तो उन्होंने किसान को हड़का दिया। इस बीच किसान दिवस में उपस्थित भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण, भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष सरनजीत गुर्जर के नेतृत्व में सभी किसानों ने किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने और कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एक्सईएन को किसानों के बीच भेजा गया। वहां एक घंटे तक एक्सईएन ने किसानों को मनाने में लगे रहे, वह माफी भी मांगते रहे। पीड़ित किसान ने बताया कि यहां एक्सईएन ने हड़काया है, रोजाना उनके क्षेत्र के बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन भी उन्हें इसी तरह हड़काता है।

इस मामले में किसान संगठनों ने एक्सईएन से कहा कि वह पीड़ित किसान की समस्या का समाधान कर दें। इसके बाद एक्सईएन ने किसान को अलग ले जाकर उसकी बात सुनी और तत्काल प्रभाव से संबंधित बिजलीघर के लाइनमैन को हटाने के आदेश दिए। इस पर किसानों ने धरना खत्म किया, किसान दिवस भी इसके बाद फीका ही रह गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में धनवीर शास्त्री, राजवीर सिंह, रवि भाटी, धीरेंद्र त्यागी, नानक चंद शर्मा, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed