फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पेट्रोलपंप कर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur
लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पेट्रोलपंप कर्मियों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार की देर शाम कैंटर सवार का दो सौ रुपये को लेकर विवाद हो गया। साथियों के साथ लौटे कैंटर सवार ने पंप कर्मियों को लाठी डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला बोल दिया। जिसमें तीन पंप कर्मी घायल हुए हैं। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मामला सोमवार रात का है। बाबूगढ़ स्थित महेंद्रजी मोटर्स पेट्रोल पंप पर कैंटर में डीजल डलवाने के लिए पहुंचे व्यक्ति ने 3000 रुपये का डीजल डलवाया था। पेट्रोल पंप कर्मी विशाल ने कैंटर में डीजल भरा था। आरोप है कि पूरे पैसे मांगने पर चालक ने 2800 रुपए दिए थे। दो सौ रुपये मांगने पर चालक गुस्सा हो गया और इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी साथियों के साथ लौटा और लाठी डंडों, कुल्हाड़ी के साथ हमला बोल दिया। पेट्रोल पंप कर्मी विशाल, मदन, बबली, नीरज तथा सोनू के साथ इन लोगों ने जमकर मारपीट की। कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। तीन कर्मचारियों को चोट आई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि डीजल डालने के दौरान विवाद के बाद पेट्रोल कर्मी ने कैंटर चालक को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद साथियों के साथ लौटे आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपी मुरादाबाद की ओर के बताए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed