फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: आज से एक माह के लिए शुभ कार्यों पर लग जाएगी रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
hapur
आज से एक माह के लिए शुभ कार्यों पर लग जाएगी रोक
विज्ञापन

हापुड़। धनु खरमास लगने के कारण शुक्रवार (आज) से एक माह के लिए सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। जिसके बाद 30 दिन तक के लिए कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। ज्योतिषाचार्य की मानें तो खरमास तब लगता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे धनु खरमास कहा जाता है। खरमास का समापन 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के दिन होगा।
सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ समय का होना बेहद आवश्यक है। इसे लेकर पुरोहित किसी शुभ कार्य की सलाह देने से पूर्व सूर्य की चाल पर बहुत ध्यान रखते हैं। साल 2022 से सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसे धनु सं भी कहा जाता है। इसी के साथ आज से खरमास की शुरूआत हो जाएगी। खरमास के समय किसी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। चाहें वह शादी विवाह हो, मुंडन हो या गृह प्रवेश हो या फिर नए बिजनेस की शुरूआत हो।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि जब सूर्य बृहस्पति राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका बल कमजोर हो जाता है। इसी कारण से इस समय कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। साल में दो बार खरमास लगता है। एक बार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं। 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में विराज रहेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2023 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो उस दिन से मांगलिक कार्य फिर से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन कार्यों पर नहीं होगी रोक
खरमास के दौरान एक माह के लिए महाधर्म, दान, जप-तप आदि के लिए अति उत्तम माना गया है। सीमांत, जातकर्म और अन्न प्राशन आदि कर्म पूर्व निश्चित होने से इस अवधि में किए जा सकते हैं। इसके अलावा खरमास के महीने में ब्राह्मण, गुरू, गाय और साधु-सन्यासियों की सेवा करने का भी विशेष महत्व है। खरमास में तीर्थ यात्रा करना बेहद ही उत्तम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed