फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: रेलवे की संपत्ति चुराने वाले अपराधियों की कुंडली तैयार करेगी आरपीएफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
hapur
रेलवे की संपत्ति चुराने वाले अपराधियों की कुंडली तैयार करेगी आरपीएफ
विज्ञापन

हापुड़। सर्दियों में रेलवे की संपत्ति को चोरी होने की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। ऐसे में अब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे की संपत्ति चुराने वाले अपराधियों की कुंडली तैयार करेगी। जमानत पर चल रहे अपराधियों भी आरपीएफ द्वारा खोजे जाएंगे। मंगलवार शाम को ही आरपीएफ के जवानों ने रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रंगे हाथों धर दबोचा है।
सर्दियों में कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर रेलवे की संपत्ति की चोरी करते हैं। ऐसे में कई बार चोर पटरी तक खोल लेते हैं। जिसके कारण बड़ा हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसको लेकर आरपीएफ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। हापुड़ आरपीएफ के रेंज में महरौली रेलवे स्टेशन, बुलंदशहर रेलवे स्टेशन, गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन और मेरठ रेलवे स्टेशन से पहले तक आता है। सबसे अधिक रेलवे की संपत्ति पिलखुवा, डासना और बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के बीच होती है।
विज्ञापन

आरपीएफ की रणनीति है कि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से ब्रेक लगाया जाए। इसके लिए आरपीएफ अब जल्द ही नई रणनीति पर काम करने जा रहा है। आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि अपराधियों की कुंडली तैयार की जा रही है। पिछले पांच साल और इससे कम समय में रेलवे की प्रॉपर्टी चोरी करने में पकड़े गए अपराधियों की सूची बनाकर उन्हें खोजा जाएगा। इसी लिस्ट के आधार पर उन पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी हाल में रेलवे की संपत्ति को चोरी नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में आरपीएफ के जवानों की गश्त को भी बढ़ाया जाएगा। मुखबिरों को भी सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed