{"_id":"6387ae88cc94aa313753131e","slug":"hapur-hapur-news-gbd2485285178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एआरटीओ ने सीज की चार वैन समेत एक स्कूल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एआरटीओ ने सीज की चार वैन समेत एक स्कूल बस
विज्ञापन
एआरटीओ ने सीज की चार वैन समेत एक स्कूल बस
हापुड़। बाबूगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार को टीम ने पिलखुवा और आसपास क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चार स्कूल बस को सीज कर दिया। इन वाहनों का संचालन मानकों के अनुसार नहीं हो रहा था।
बाबूगढ़ बागड़पुर मार्ग पर सोमवार को एक खटारा स्कूल बस पलटने से कई बच्चे घायल हो गए थे। गनीमत रही थी कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी लेकिन, इसके बाद से परिवहन विभाग स्कूलों की जांच कर रहा था। एआरटीओ प्रवर्तन आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि टीमों द्वारा जांच की जा रही है। बुधवार को टीम पिलखुवा पहुंची और यहां सड़कों पर स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पिलखुवा के स्कूलों में संचालित स्कूल वैन और गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कालेज की बस को सीज कर दिया गया। इनका संचालन मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
एजेंसियों की भी जांच कर रहा विभाग
एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि परिवहन विभाग वाहन एजेंसियों की भी जांच कर रहा है। परिवहन विभाग गाजियाबाद की ओर से एक रिपोर्ट मांगी गई थी, जहां से रिपोर्ट मेरठ ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को सौंपी जाएगी। यह रिपोर्ट पांच बिंदुओं पर होगी, जिनमें फाइलें साफ्टवेयर पर अपलोड होने, फाइल वाहन स्वामियों को देने के अलावा प्रदूषण जांच केंद्र के होने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसलिए सभी वाहन एजेंसियों का सर्वे किया जा रहा है।