फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
hapur
बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि 17 अक्तूबर की शाम वह दूध लेकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव की ही रहने वाली बिजेंद्री ने जरूरी काम के बहाने से उसे अपने घर पर बुला लिया। महिला का कहना है कि जैसे ही वह उसके घर पहुंची, तो आरोपी महिला ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। जहां पर पहले से ही गांव का एक युवक गोकुल शराब पी रहा था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई करते हुए उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि इस संबंध में उसने कोतवाली पुलिस समेत एसपी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर बिजेंद्र और गोकुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed