Hapur: बहन से मिलने दिल्ली से गया था परिवार, लौटते समय कार में लगी आग,नेशनल हाइवे पर हादसा
सभी शनिवार की तड़के वहां से लौट रहे थे इसी बीच जैसे ही वे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, अचानक कार में आग लग गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शिव विहार निवासी बाबूराम अपने परिवार के साथ अपनी बहन के घर रामनगर गए हुए थे। सभी शनिवार की तड़के वहां से लौट रहे थे इसी बीच जैसे ही वे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, अचानक कार में आग लग गई।
कार सवार बाबूराम, सपना, नरेंद्र, सुनीता, पूजा और बच्ची आशी गाड़ी में बंद हो गए। आग से कार में बंद लोग चीख पुकार मचाने लगे। हाईवे किनारे चाय की दुकान पर बैठे लोगों ने पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास करते हुए आनन-फानन में कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। जिससे बच्चे महिला समेत 6 लोग झुलस हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तुरंत गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। कार चला रहे बाबूराम ने बताया कि चलती कार में अचानक आग लग जाना समझ नहीं आ रहा है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक है।