फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur: Dog tore flesh of student's leg

Hapur : कुत्ते ने छात्रा के पैर का मांस नोचा, कई लोगों पर हमला कर चुका है जर्मन शेफर्ड, उसका मालिक है लड़ाकू

Thu, 14 Sep 2023 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 04:35 AM IST
सार

दो दिन पहले युवती की मां पर भी कुत्ते ने हमला किया था। वहीं इससे पहले भी कई अन्य बच्चों को कुत्ता घायल कर चुका है।

विज्ञापन
Hapur: Dog tore flesh of student's leg
जर्मन शेफर्ड कुत्ता - फोटो : Social media

विस्तार

स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शक्तिनगर में एक पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने कोचिंग से लौट रही युवती पर हमला कर पैर का मांस नोच लिया। दो दिन पहले युवती की मां पर भी कुत्ते ने हमला किया था। वहीं इससे पहले भी कई अन्य बच्चों को कुत्ता घायल कर चुका है।

विज्ञापन


शक्तिनगर निवासी विभूति मित्तल बुधवार को मेरठ से कोचिंग कर घर लौट रही थी। मोहल्ले में ही एक व्यक्ति ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। अचानक उसने विभूति पर हमला कर दिया। पैर में कुत्ते के काटने से घाव हो गया। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। विभूति की मां पर भी दो दिन पहले कुत्ते ने हमला कर दिया था। 
विज्ञापन


विभूति के पिता विजय मित्तल ने बताया कि मोहल्ले के कई अन्य लोगों को भी कुत्ता काट चुका है। इसकी शिकायत करते हैं तो कुत्ते का मालिक लड़ने लगता है जबकि कुत्ता पालने का न तो कोई लाइसेंस लिया हुआ है और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed