फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur District Veteran Cricket Association won the match by four wickets

Hapur News: हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने चार विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hapur District Veteran Cricket Association won the match by four wickets
क्रिकेट मैच जीतने के बाद खुशी मनाते टीम के खिलाडी। संवाद
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शहाजहापुर लीजेंड क्लब और हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शहाजहापुर लीजेंड क्लब के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 189 रन बनाए, इसमें रहबर खान ने नाबाद 100 रन, शावेज ने 35 रन, तालिब खान ने 11 रन का योगदान दिया। हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोनू नवरंग ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट हासिल किए। भारत सिंह बाना और दीपू ने भी एक एक विकेट झटका।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 19.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। इसमें चंदू ने नाबाद 73 रन, सागर सेठी ने 36 रन, नवीन सचदेवा ने 28 रन का योगदान दिया। शहाजहापुर लीजेंड क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सिकंदर कमाल, नजीब खान और रहबर खान ने दो दो विकेट हासिल किए। मैच में चंदू को मैन ऑफ द मैच, रहबर खान को बेस्ट बैट्समैन और सोनू नवरंग को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed