{"_id":"5804f7794f1c1b562c702c23","slug":"hapur-area-dulana-and-rolled-rahul-sandesh-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना और हापुड़ क्षेत्र के घूमी राहुल संदेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना और हापुड़ क्षेत्र के घूमी राहुल संदेश यात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
राहुल संदेश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेेस की राहुल गांधी की संदेश यात्रा सोमवार को हापुड़ और धौलाना में घूमी। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान एआईसीसी पर्यवेक्षक नगेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस सबसे पहले सरकार बनने पर किसानों को राहत पहुंचाएगी।किसानों को कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे किसानों का बैंकों और साहुकारों की ओर से हो रहा शोषण बंद होगा। विधायक गजराज सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की अखिलेश सरकार में किसान व मजदूर वर्ग का शोषण सबसे अधिक हुआ है। प्रदेश महासचिव विजय गोयल ने कहा कि पिछले 27 सालों में उत्तर प्रदेश देश के सबसे पिछड़े प्रदेशों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
सरकार बनने पर किसान, मजदूर, युवा व महिला शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करके इसे देश के अग्रणी प्रदेशों में शुमार किया जाएगा। यात्रा न्याय पंचायत गिरधरपुर तुमरैल, रघुनाथपुर, नान, चंदपुरा, रामपुर, पूठा हुसैनपुर, दादरी व असौड़ा में पहुंची।
विज्ञापन
यात्रा में मगन प्रकाश त्यागी, सतीश शर्मा, बदरुद्दीन कुरैशी, रामेश्वर दयाल शर्मा, धर्मशिला एडवोकेट, नवरत्न त्यागी, जयवीर सिंह, दीपक, डॉ. आरडी शर्मा, उमेश त्यागी, राजकुमार शर्मा, संजीव त्यागी, जावेद चौहान, अभिषेक गोयल, निखिल वत्स उपस्थित थे।
रविवार रात हापुड़ पहुंचने पर जिला अल्पसंख्यक कमेटी की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। चेयरमैन वली बब्बर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड पर स्वागत किया। इसमें इसलाम कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, अनीस अब्बासी, अलीशेर, जावेद इकबाल, सलीम सैफी, शेरदीन हवारी, मेहताब, हाजी सगीर कुरैशी, मेहराज, शाहिद, डा. उम्मेद अली शामिल थे।