{"_id":"6a66b75c8ce54814e8034ee7","slug":"hapur-a-fire-broke-out-at-a-private-hospital-on-garh-road-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: एसी ब्लास्ट होने के बाद अस्पताल के प्रथम तल पर लगी आग, 32 मरीज व तीन नवजातों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: एसी ब्लास्ट होने के बाद अस्पताल के प्रथम तल पर लगी आग, 32 मरीज व तीन नवजातों को सुरक्षित निकाला
Mon, 27 Jul 2026 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:15 AM IST
सार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि देवनंदिनी अस्पताल के प्रथम तल पर बने कमरा नंबर-12 में रविवार की देर रात करीब पौने दो बजे उन्हें आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
देवनंदनी हॉस्पिटल में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गढ़ चुंगी देवनंदिनी अस्पताल के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर-12 में एसी ब्लास्ट होने के बाद यहां आग लग गई। आग लगने के बाद धुएं ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मरीजों व अस्पताल कर्मियों में अफरातफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने समय रहते हुए प्रथम तल से 32 मरीज व तीन नवजातों को सुरक्षित निकालकर भूतल व इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराया। दमकल कर्मियों ने बीए सेट का प्रयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि देवनंदिनी अस्पताल के प्रथम तल पर बने कमरा नंबर-12 में रविवार की देर रात करीब पौने दो बजे उन्हें आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर वह दमकल कर्मियों के साथ मौके पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी राहुल अत्री अपनी टीम व अस्पताल कर्मी प्रथम तल से 32 मरीज व तीन नवजातों को सुरक्षित निकालकर भूतल व इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर रहे थे। उन्होंने व उनकी टीम ने भी उनका इसमें सहयोग किया।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान, सदर कोतवाल मनीष चौहान व देहात प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने के बाद धुएं ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया था। आग लगने के बाद निकले धुएं से मरीजों व अस्पताल कर्मियों में अफरातफरी मची थी। अस्पताल के नीचे खड़े मरीजों के तीमारदार व स्थानीय लोग काफी संख्या में खड़े थे। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी तीन गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे। समय रहते हुए दमकल कर्मियों ने बीए सेट का प्रयोग कर एक गाड़ी के पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली थी।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया एसी ब्लास्ट होने से अस्पताल के प्रथम तल पर बने कमरा नंबर-12 में आग लगना प्रतीत हो रहा है। समय रहते हुए दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली थी।