फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hand to mouth diseases

Hapur News: वायरल से बच्चों के मुंह, हाथ और पैरों में हो रहे छाले

Thu, 09 Oct 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 09 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
hand to mouth diseases
हापुड़। शहर से गांव तक बच्चों में हैंड फुट माउथ बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। इस बीमारी की चपेट में आने से हाथ, पैर और मुंह में छाले बन रहे हैं। साथ में बुखार भी आ रहा है। चिकित्सकों का दावा है कि यह माता या चिकन पॉक्स नहीं बल्कि एक वायरल से फैलने वाली बीमारी है।
विज्ञापन


दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बीमारी का असर अधिक दिख रहा है। पहले दिन तेज बुखार होता है, इसके साथ ही हाथ,पैर, मुंह और गले में छाले पड़ जाते हैं। इसके कारण बच्चों का चलना फिरना तो दूर कुछ खाना भी मुश्किल होता है। लोगों में भ्रम है कि यह रोग चिकन पॉक्स या माता निकलना है, लेकिन चिकित्सक इसे वायरल से फैलने वाली बीमारी बता रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समरेंद्र राय ने बताया कि ओपीडी में ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ी है। चिकन पॉक्स में लक्षण इस तरह के नहीं होते हैं। वायरल के कारण यह बीमारी एक से दूसरे बच्चे में तेजी से फैलती है। तीन से चार दिन के अंदर यह अपने आप ही खत्म हो जाती है। हालांकि यदि साथ में तेज बुखार बना रहे या कोई अन्य गंभीर लक्षण आए तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर स्थिति होने पर देशी नुस्खों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखना है, डिहाईड्रेशन की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ओपीडी में वायरल और त्वचा रोग से पीड़ित बच्चों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वहीं, बुजुर्गों में मांसपेशियों का दर्द और गले में खराश की समस्या अधिक आ रही है।



- बच्चों को लेकर ये सावधानी बरतें

* संक्रमित बच्चों को स्कूल न भेजें।

* तरल पदार्थों का बच्चे को सेवन कराते रहें, ताकि डिहाईड्रेशन न हो।

* तला भुना और फास्ट फूड का सेवन न कराएं।

* बुखार या अन्य गंभीर लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed