{"_id":"669fe1861af1fb37d00cd494","slug":"gst-team-raid-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113017-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खल व्यापारी के यहां एसआईबी की टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खल व्यापारी के यहां एसआईबी की टीम का छापा
Tue, 23 Jul 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के पटना रोड पर स्थित खल व सरसों के तेल की सूर्य एग्रीमार्ट फैक्टरी पर मंगलवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा।
एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर बृजेश दीपांकर, असिस्टेंट कमिश्नर वंदना के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लेकर आलोक कॉलोनी निवासी खल व्यापारी और उसके पटना गांव रोड पर सूर्य एग्रीमार्ट के निवास और प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। टीम ने फैक्टरी और आवास पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए और मीडिया को भी बाहर रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि टीम ने महत्वपूर्ण कागजात, लैपटॉप और अन्य सामान कब्जे में लिया है। जिनकी जांच की जा रही है।