फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   grab 13 lakh rupees

Hapur News: प्लॉट का बैनामा कराने का झांसा देकर 13 लाख हड़पे

Fri, 30 Jun 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 30 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
grab 13 lakh rupees
हापुड़। प्लॉट का बैनामा कराने का झांसा देकर मेरठ के एक व्यक्ति ने मोहल्ला श्रीनगर निवासी प्रियंका अग्रवाल से 13 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि जिला मेरठ के शास्त्री नगर निवासी रवि प्रसाद गोयल का वह जानती है। कुछ पहले उसने उससे एक प्लॉट दिलाने की बात कही थी, जिस पर आरोपी ने हापुड़ में एक प्लॉट दिलाने का झांसा दिया था। दोनों के बीच प्लॉट का सौदा 13 लाख रुपये में हुआ। इसके बाद रुपये देकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर उसे दे दिया गया। लेकिन इसके बाद रवि प्रसाद ने बैनामा नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टरकाने लगा और एक दिन उसने हत्या की धमकी देकर रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed