{"_id":"5e5b50260a80b7724b202159f8ec1079","slug":"gold-market-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा बाजार में हड़ताल से शादी-ब्याह पर संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा बाजार में हड़ताल से शादी-ब्याह पर संकट
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 02 Mar 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा बाजार की तीन दिन तक हड़ताल होने से शादी ब्याह में जाने वालों की आफत आ गई है। वह इसी प्रयास में हैं कि किसी भी तरह उन्हें उनके आभूषण मिल जाएं।
उधर, एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध में सर्राफा व्यवसाइयों ने बुधवार दोपहर हड़ताल शुरू कर दी। चेतावनी दी गई कि अगर तीन दिन में मांग पूरी नहीं की गई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
बजट में ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने से सर्राफा कारोबारी नाराज है। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन व अन्य संगठनों ने एक्साइस ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में बुधवार से तीन दिन की हड़ताल की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
बुधवार को सर्राफा बाजार में सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष संजीव जैन और सचिव शरद अग्रवाल ने कहा कि एक प्रतिशत एक्साइज लगाने के केन्द्र सरकार के निर्णय का विरोध किया जाता है।
उनका कहना है कि इस आदेश को तत्काल वापस लिया जाए अन्यथा सर्राफा कारोबार काफी प्रभावित होगा। स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार इस आदेश को वापस लें। इससे व्यापार काफी प्रभावित होगा।
सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने कहा कि स्वर्ण व्यवसाइयों और सर्राफा व्यवसाय को खत्म करने की केन्द्र सरकार सोच रख रही है।
पहले इसी सरकार ने दो लाख की खरीद के ऊपर पेन कार्ड को लागू कर पहले ही इस व्यवसाय की कमर तोड़ चुकी है। इसे किसी भी हाल में माना नहीं जाएगा।
निर्णय लिया गया कि दोपहर तीन बजे से बाजार तीन दिन तक के लिए बंद किया गया। दोपहर बाद सर्राफा बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई।
एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगने से व्यापार काफी प्रभावित होगा। सरकार इसे तुरन्त वापस लें। सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के सचिव शरद अग्रवाल
पहले से ही टैक्सों की मार से सर्राफा व्यवसाय काफी पिछड़ रहा है अब फिर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। इससे काफी दिक्कत होगी। सर्राफ आयुष शर्मा
केन्द्र सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज लगाकर सर्राफा व्यवसायियों को परेशान कर दिया है। इससे महंगाई बढने के साथ साथ व्यापार में काफी दिक्कत आएगी। सर्राफ रामकिशन अग्रवाल बॉबी
चार मार्च को उनके रिश्तेदार के यहां शादी हैं। उन्हें गिफ्ट में कोई आभूषण देना है लेकिन बाजार बंद होने के बाद खरीद नहीं सके। अब ऐसा लग रहा है कि कुछ अन्य गिफ्ट देना पड़ेगा। ज्ञानेंद्र सिंह बॉबी, जरौठी
उन्हें शादी में जाना है, लेकिन सर्राफा बाजार बंद होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। गृहणी सुनीता सिरोही
उन्हें हरियाणा शादी में जाना है। आभूषणों को साफ कराना था, लेकिन दुकानें बंद होने के कारण काफी दिक्कत हुई है। सुनीता सेठी