{"_id":"6717dfe6ffd25eaedc022d87","slug":"gnm-student-committed-suicide-in-saraswati-medical-college-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
Tue, 22 Oct 2024 10:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:55 PM IST
सार
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि रायबरेली निवासी राजनारायण की पुत्री चित्रांशी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जीएनएम तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज परिसर में रिश्तेदार चिकित्सक के आवास पर रहती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
पिलखुवा हाईवे-9 किनारे अनवरपुर कट के पास स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज परिसर में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा चित्रांशी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि रायबरेली निवासी राजनारायण की पुत्री चित्रांशी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जीएनएम तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज परिसर में रिश्तेदार चिकित्सक के आवास पर रहती थी। दो दिन रिश्तेदार चिकित्सक कहीं गए थे, जिसके चलते आवास पर वह अकेली थी।
विज्ञापन
मंगलवार को उसने कमरे के लगे फंसे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के कमरे से तलाशी में सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें गृह क्लेश और बीमारी के कारण आत्महत्या करना लिखा है। मामले की सूचना मृतका के परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन