फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Girls from across the country showed their strength in the Kho Kho competition

Hapur News: खो खो प्रतियोगिता में देशभर से आईं बालिकाओं ने दिखाया दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girls from across the country showed their strength in the Kho Kho competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के मैदान पर विद्या भारती द्वारा आयोजित 36वीं राष्ट्रीय बालिका खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। देशभर से आयीं टीमों के बीच पहले दिन कड़े मुकाबले खेले गए। 11 नवंबर तक प्रतियोगिता चलेगी, उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि 1988 से प्रारंभ खेलों में वर्तमान में 40 प्रकार के खेलों का आयोजिन किया जाता है। विद्या भारती टीम को एसजीएफआई में एक राज्य का स्थान प्राप्त है। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में करियर बनाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ कोषाध्यक्ष पारूल चौधरी, डिप्टी डीआईओएस अरूणा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, केआरके सत्यनारायण, रविंद्र मोहन ने भी विचार रखे। विजेंद्र माहेश्वरी, मुकेश तोषनीवाल, टीएसी गर्ग, संजय गर्ग, स्वाति गर्ग, कुलदीप कसाना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन के मुकाले में ये टीमें जीतीं

अंडर-14 में पहला मुकाबला पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र के बीच हुआ। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की टीम जीती। राजस्थान और पूर्व क्षेत्र के बीच मुकाबले में राजस्थान की टीम जीती। दक्षिण क्षेत्र और उत्तर क्षेत्र के बीच मैच में उत्तर क्षेत्र की टीम जीती। मध्यक्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच मैच में मध्यक्षेत्र की टीम जीती। पूर्वी उत्तर प्रदेश की टीम ने पश्चिम क्षेत्र की टीम को हराया। साथ ही दक्षिण मध्य क्षेत्र ने राजस्थान की टीम को हराया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने पूर्व क्षेत्र की टीम को हराया।

अंडर-17 किशोर वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश की टीम को पश्चिम क्षेत्र की टीम ने हराया। दक्षिण क्षेत्र की टीम ने मध्य क्षेत्र की टीम को हराया। राजस्थान ने बिहार क्षेत्र की टीम को हराया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने पूर्व क्षेत्र को हराया। उत्तर क्षेत्र ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को हराया। मध्य क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र और बिहार क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र की टीम को हराया।


अंडर-19 तरूण वर्ग में दक्षिण क्षेत्र ने राजस्थान क्षेत्र, उत्र क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र, मध्य क्षेत्र ने बिहार क्षेत्र, दक्षिण मध्य क्षेत्र ने पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार क्षेत्र ने राजस्थान क्षेत्र, दक्षिण मध्य क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed