फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girl students thrashed a youth with sticks over misbehave In Hapur

Viral Video: हापुड़ में सरे बाजार हंगामा, छात्राओं ने डंडे से सिखाया मनचले को सबक, भीड़ ने भी दिया साथ

Fri, 11 Aug 2023 04:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 04:16 PM IST
सार

छात्राओं ने युवक को सबक सिखाने के उद्देश्य से आसपास पड़े बांस आदि उठाकर हमला बोल दिया। युवक ने भी डंडे से युवतियों पर हमला बोल दिया। लेकिन छात्राएं युवक पर भारी पड़ीं और उसकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन
girl students thrashed a youth with sticks over misbehave In Hapur
छात्राओं ने की मनचले की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित स्वर्ग आश्रम रोड पर सरे बाजार एकेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे युवक की डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, हालांकि उसे विक्षिप्त बताया जा रहा है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद एकेपी इंटर कॉलेज की छात्राएं स्वर्ग आश्रम रोड से गुजर रही थीं। पक्का बाग चौराहे के पास सड़क किनारे मौजूद एक युवक ने छात्राओं को गालियां देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज छात्राओं ने युवक को सबक सिखाने के उद्देश्य से आसपास पड़े बांस आदि उठाकर हमला बोल दिया। युवक ने भी डंडे से युवतियों पर हमला बोल दिया। लेकिन छात्राएं युवक पर भारी पड़ीं और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को रोका। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी युवक विक्षिप्त है, उसके परिजनों को बुलाया गया है। इस संबंध में आसपास के दुकानों से भी बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed