Viral Video: हापुड़ में सरे बाजार हंगामा, छात्राओं ने डंडे से सिखाया मनचले को सबक, भीड़ ने भी दिया साथ
छात्राओं ने युवक को सबक सिखाने के उद्देश्य से आसपास पड़े बांस आदि उठाकर हमला बोल दिया। युवक ने भी डंडे से युवतियों पर हमला बोल दिया। लेकिन छात्राएं युवक पर भारी पड़ीं और उसकी जमकर धुनाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित स्वर्ग आश्रम रोड पर सरे बाजार एकेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे युवक की डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, हालांकि उसे विक्षिप्त बताया जा रहा है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इससे नाराज छात्राओं ने युवक को सबक सिखाने के उद्देश्य से आसपास पड़े बांस आदि उठाकर हमला बोल दिया। युवक ने भी डंडे से युवतियों पर हमला बोल दिया। लेकिन छात्राएं युवक पर भारी पड़ीं और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को रोका। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में ले लिया।