{"_id":"57713f9c4f1c1bcb7379b750","slug":"get-pregnant-warm-meals","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला पोषण योजना: गर्भवती को मिलेगा गर्मागर्म भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला पोषण योजना: गर्भवती को मिलेगा गर्मागर्म भोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
मील
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब ग्राम प्रधान गर्भवती के लिए हौसला पोषण योजना के तहत भोजन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। शासन ने ग्राम प्रधान और आगंनबाड़ी कार्यकत्री का संयुक्त खाता खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बाल विकास निदेशालय ने गर्भवती महिलाओं को गर्मागर्म भोजन परोसने के लिए हौसला पोषण योजना शुरू की है। जिले में 887 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह योजना शुरू होनी है। बाल विकास विभाग के अफसर और कर्मचारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
योजना के अंतर्गत गर्भवती को आंगनबाड़ी केंद्र पर ही हाटकुक्ड भोजन दिया जाएगा। इस संबंध में बाल विकास निदेशालय से गाइड लाइन जारी की गई हैं। इसमें ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि अपनी उपस्थिति में गर्भवती के लिए भोजन बनवाएं।
विज्ञापन
इसके साथ ही ग्राम प्रधान और कार्यकत्री का संयुक्त खाता खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानों के पास इससे पहले ही परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए मिड डे मील बनवाने की जिम्मेदारी है। लेकिन अब उन्हें हौसला पोषण योजना की भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
निदेशालय से इसके लिए 18 रुपये प्रति लाभार्थी धनराशि दी जानी है। इसमें गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन बनवाने और अतिकुपोषित बच्चों को मौसमी फल भी दिए जाएंगे।
उधर, इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी का कहना है कि हौसला पोषण योजना के तहत एक सप्ताह में ग्राम प्रधान और कार्यकत्री का संयुक्त खाता खुलना है। योजना को जिले में जल्द से जल्द लागू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।