{"_id":"587643dc4f1c1bc156ba7e57","slug":"generator-shutdown-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्टे और जेनरेटर बंद रखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्टे और जेनरेटर बंद रखने के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 11 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
ईंट
- फोटो : demo pic
बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर अब जिले में ईट भट्टा 31 मार्च और जनरेटर 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। एनजीटी ने वायु प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
कोहरे और जहरीला धुआं सर्दी के मौसम में मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। बीते दिनों स्मॉग के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पुआल जलाने के कारण कई राज्यों में स्मॉग इस कदर फैला था कि लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
इससे लोगों को भविष्य में परेशानी न हो, इसको लेकर एनजीटी ने कड़ा रुख अपनाया है। पुआल आदि जलाने पर संबंधित व्यक्ति पर भारी जुर्माना ठोका जा सकता है।
नगर पालिका में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक के दौरान वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि ईंट भट्टों व जनरेटरों का धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।
इसके चलते एनजीटी के आदेश पर 31 मार्च तक भट्टों व 31 जनवरी तक जेनरेटरों का संचालन बंद रखा जायेगा। इस अवधि में यदि आदेश का उल्लंघन होता मिला तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।