फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gautambudhnagar team win

Hapur News: रोमांचक मुकाबले में गौतमबुद्धनगर की टीम ने मेरठ को हराया

Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar team win
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल त्यागी की स्मृति में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गौतमबुद्धनगर की टीम ने मेरठ की टीम को चार विकेट से हरा दिया। गौतमबुद्धनगर की टीम से अर्नव भाटी ने 122 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। वहीं आज दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ डीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39.2 ओवर में ही सभी विकेट गंवाकर 249 रन बनाए। इसमें यशु सिद्धू ने 105 रनों का सहयोग दिया। गौतमबुद्धनगर टीम की तरफ से कार्तिक सिंह और जबनप्रीत सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतमबुद्धनगर टीम को लक्ष्य हासिल करने के लिए अंतिम ओवर तक संघर्ष करना पड़ा और 39.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 255 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। इसमें अर्नव भाटी ने सर्वाधिक 122 रनों का योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मेरठ टीम की तरफ से आर्यन त्यागी ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्नव भाटी को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष आयुष सिंहल, नवीन सचदेवा, बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अमरीश गुप्ता, गौतमबुद्धनगर से नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।


खिलाड़ी आज जमा कर सकते हैं पंजीकरण फार्म
हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ी आज जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर अपना पंजीकरण फार्म जमा कर सकते हैं। हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष नवीन सचदेवा ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। मंगलवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर फार्म जमा होंगे। खिलाड़ी अपने आवेदन फार्म के साथ 400 रुपये की एंट्री फीस भी जमा कराएं। आवेदन फार्म के साथ एक फोटो, आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी लगानी होगी। इनके बिना फार्म जमा नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed