फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   garh meerut flyover closed

Hapur News: मेरठ-गढ़ मार्ग का मध्य गंग नहर पुल जर्जर, कल से रूट डायवर्जन

Thu, 02 May 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 02 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
garh meerut flyover closed
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के दौताई में मध्य गंग नहर पर बना पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए एनएचएआई, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। पुल की मरम्मत के लिए अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा है। ऐसे में इस पुल से प्रतिदिन गुजरने वाले करीब 10 से 15 हजार वाहनों में से भारी वाहनों का शनिवार से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह पुल मेरठ और गढ़ क्षेत्र को आपस में जोड़ता है। करीब 40 साल पुराने इस पुल की लंबाई लगभग 70 मीटर और चौड़ाई साढ़े सात मीटर है। वर्तमान में पुल बहुत अधिक जर्जर है। इसमें कई स्थानों पर छेद भी हो चुका है। ऐसे में एनएचएआई के अधिकारियों ने पुल को तुरंत बंद करने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी है। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के पीडी मुरादाबाद अनुज कुमार जैन, एसडीएम साक्षी शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ बाबूराम सिंह और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुल का निरीक्षण करने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत कार्य के लिए लगभग 15 दिन का समय लगेगा। ऐसे में रूट डायवर्जन की आवश्यकता है। साथ ही नहर के पानी को भी रोका जाए। इसके बाद सभी अधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे और स्थिति की जानकारी दी। डीएम प्रेरणा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बल मिलने के बाद इसी सप्ताह शनिवार से रूट डायवर्जन करने की तैयारी है। इसके लिए यातायात सीओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुल में बड़े-बड़े गड्ढे

एनएचएआई द्वारा मेरठ-मुरादाबाद मार्ग का चौड़ीकरण टाटा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस पुल में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। साथ ही कुछ दीवारें भी जर्जर हैं। पुल की मरम्मत होने के बाद वाहन आसानी से गुजर सकेंगे।





इन क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है पुल --

गढ़ मेरठ संपर्क मार्ग के अलावा यह गांव दौताई, पोपाई, माणकचौक, हिरणपुरा, लोदीपुर सोभन, लोदीपुर छपका, नानपुर, खिलवाई, जनूपुरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों को किठौर, शाहजहांपुर मेरठ को आपस में जोड़ता है।





इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन --



पुल की मरम्मत के दौरान सभी बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। भारी वाहन वाहन मेरठ से हापुड़ होकर निकलेंगे। जबकि, हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। नहर के पास बनी पटरी से इन वाहनों को निकाला जाएगा। जो आगे चलकर शाहपुर वाले रोड पर मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय स्थिति को देखते हुए वाहनों को सिंभावली नहर की पटरी से भी निकाला जा सकता है। कुल मिलाकर मेरठ-गढ़ मार्ग पर चलने वाले वाहनों को कुछ दिन दिक्कत उठानी पड़ सकती है।


कोट -करीब 60 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण होना है। इसी सप्ताह शनिवार से पुल को बंद करने की तैयारी है। रूट डायवर्जन और अन्य कार्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारी देखेंगे। रूट डायवर्जन के साथ ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सुखबीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, टाटा कंपनी


कोट -
जिलाधिकारी ने पुल की मरम्मत के लिए बैठक ली है। निर्देशों के साथ सभी विभागों के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। रूट डायवर्जन का प्लान भी तैयार हो रहा है।- साक्षी शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed