फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   garh-meerut construction go fast

Hapur News: गढ़-मेरठ पर तेज हुआ निर्माण, छह माह में पूरा होगा बाईपास का काम

Thu, 02 Nov 2023 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 02 Nov 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
garh-meerut construction go fast
हापुड़। मेरठ से गढ़ के बीच निर्माणाधीन हाईवे-709ए के निर्माण कार्य में तेजी आई है। जिन हिस्सों में भराव व समतलीकरण का कार्य पूरा हो गया है, वहां सड़क का निर्माण किया जा रहा है। हसनपुर गांव को पार करने के लिए बनाए जा रहे बाईपास का निर्माण 60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों ने अगले छह माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए का निर्माण पूरा होने से जहां गढ़ और मेरठ के बीच यातायात सुगम होगा, वहीं इस मार्ग पर पड़ने वाले 30 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिल सकेगी। ऐसे में इसके निर्माण को जल्द पूरा किए जाने की मांग उठ रही है। गांव हसनपुर को पार करने के लिए चार किमी लंबा बाईपास बनाया जा रहा है। यह बाईपास मेरठ के गांव माछरा रोड से शुरू होगा और हसनपुर गांव के बाहर मुख्य रोड से जुड़ेगा। बाईपास पर माछरा, अमरपुर रोड आदि को पार करने के लिए तीन अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं। अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी इसके दोनों तरफ सड़क बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं, बाईपास का निर्माण पूरा करने के लिए छह माह की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा सिसौली के पास बनने वाले इंटरचेंज के निर्माण के लिए अधिगृहीत की गई भूमि पर कब्जा लेकर तारबंदी कर दी गई है। इंटरचेंज की मदद से मेरठ-बुलंदशहर हाईवे-234 और मेरठ-नजीबाबाद हाईवे-119 सीधे जुड़ेगा। दोनों हाईवे को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य भी 50 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन



बाईपास बनने से सुगम होगा यातायात

बाईपास का निर्माण पूरा होने से गढ़ मेरठ रोड पर यातायात सुगम हो जाएगा। किठौर और हसनपुर में जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिल सकेगी। वहीं, शाहजहांपुर में जाम के कारण वाहनों को निकलने में आधा घंटे से भी अधिक का समय लग जाता था। बाईपास बनने से यहां भी जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट -

परियोजना निदेशक संतोष वाजपेयी ने बताया कि गढ़ गंगा कार्तिक मेले के दौरान इस मार्ग से लाखों की संख्या में भैंसा बुग्गा और ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग इस मार्ग से गुजरेंगे। ऐसे में इस मार्ग पर कार्य के दौरान होने वाले डायवर्जन के कारण आने जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि अधिक से अधिक कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed