फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga Expressway Ready; Prime Minister to Inaugurate on April 29, Public Amenities Remain Incomplete.

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, जनसुविधाएं अधूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway Ready; Prime Minister to Inaugurate on April 29, Public Amenities Remain Incomplete.
हापुड़। मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक 600 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे और उसी दिन से वाहन दौड़ने लगेंगे। एक्सप्रेसवे पर 120 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से सफर होगा। मेरठ से प्रयागराज की दूरी 5 घंटे में तय होगी। यूपीडा का दावा है कि हर 60 किमी पर रेस्ट एरिया, होटल, रेस्टोरेंट, शौचालय और पेट्रोल पंप की सुविधा मिलेगी। यानी 40 मिनट की ड्राइव के बाद यात्री रुक सकेंगे, पर हकीकत में अभी काम जारी है। अधिशासी अभियंता आरसी मोगा बोले 100 निर्माण पूरा हो चुका है। 25 अप्रैल तक जनसुविधाओं का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



हापुड़ में दिक्कत
बिजौली से हापुड़ तक 33 किमी में अभी कोई रेस्ट एरिया नहीं बन रहा। लोगों ने इंटरचेंज के पास शौचालय, पेयजल और पेट्रोल पंप की मांग की है। अधिवक्ता विवेक गर्ग ने कहा प्रयागराज हाईकोर्ट आना-जाना आसान होगा। ट्रेन पर निर्भरता घटेगी। इमरजेंसी में हर जिले में सुविधा जरूरी है।
विज्ञापन



इंटरचेंज पर प्लान
जिले में दो इंटरचेंज के पास होटल-बाजार बनेंगे। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण उद्यमियों से प्रस्ताव मांग रहा है। अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला। एनएच-09 पर पहले से होटल मौजूद हैं। यूपीडा के मुताबिक बिजौली से 60 किमी बाद बड़े स्तर पर रेस्टोरेंट, होटल, शौचालय रेडिमेड तरीके से बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल बरकरार
उद्घाटन में 4 दिन बचे हैं। क्या 29 अप्रैल को 600 किमी के सफर में हर 60 किमी पर शौचालय-पानी मिलेगा या 120 की स्पीड पर यात्री सुविधाओं को तरसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed