{"_id":"675867a55fee48da5a030460","slug":"friend-murder-sahil-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117896-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गाली देने पर दो दोस्तों ने डंडे से पीट-पीटकर की थी साहिल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गाली देने पर दो दोस्तों ने डंडे से पीट-पीटकर की थी साहिल की हत्या
Tue, 10 Dec 2024 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। शराब पीने के दौरान साहिल की गाली देने की आदत ही उसकी हत्या कारण बनी। आए दिन की तरह घटना की रात भी साहिल ने शराब पीने के बाद अपने दोस्त चिराग और दानिश को मां और बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए दोनों दोस्तों ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ में खुलासा किया है।
बक्सर निवासी साहिल सात दिसंबर को अपने दोस्त चिराग और दानिश के साथ गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। दोस्तों ने भी पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद परिजनों ने दोस्तों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर ही रही थी कि सोमवार सुबह साहिल का शव गांव के बाहर जंगल में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि साहिल, चिराग और दानिश की करीब दो साल से दोस्ती थी। तीनों अक्सर एक साथ शराब पीते थे। सात दिसंबर को तीनों गांव के निकट मध्य गंग नहर पर गिल्ली-डंडा खेलने के लिए गए थे। दोपहर में काफी देर तक गिल्ली डंडा खेलने के बाद तीनों ने एक साथ शराब पीने का मन बनाया।
विज्ञापन
मां और बहन को गाली देने लगा साहिल
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि गिल्ली-डंडा खेलने के बाद तीनों ने शराब पी। शराब पीने के दौरान साहिल चिराग और दानिश को मां और बहन की गालियां देने लगा। अक्सर शराब पीने के दौरान वह दोनों को इसी तरह गालियां देता था। जिससे दोनों के प्रति अंदर ही अंदर आक्रोश फैल रहा था। घटना के दिन भी उसने जब गालियां देनी शुरू की तो चिराग ने विरोध किया। जिसके बाद साहिल ने चिराग की गुद्दी पर मुक्का मार दिया। जिससे गुस्साए दोनों साहिल को गन्ने के खेत में खींचकर ले गए और डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
शव को छिपाकर झाड़ी में फेंक दिया मोबाइल
थाना प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि साहिल की मौत के बाद वह दोनों बुरी तरह से डर गए थे। गिरफ्तारी और सजा के डर से उन्होंने साहिल के शव को गन्ने की फसल के बीच छिपा दिया। इसके बाद आरोपियों ने साहिल का मोबाइल उसकी जेब से निकाला और सिम भी तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल को भी एक झाड़ी में फेंक दिया। जिसके बाद वह दोनों अलग-अलग होकर अपने घर चले गए। पुुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टूटा हुआ डंडा, मोबाइल और मृतक की चप्प्ल बरामद की हैं।
गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
मृतक का सोमवार की देर शाम गांव में ही दफीना कर दिया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना को देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।