फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 50 thousand rupees

Hapur News: मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पे

Mon, 13 Oct 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 13 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
fraud of 50 thousand rupees
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी आशीष भारद्वाज ने मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी व्यक्ति पर मुंबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये हड़पने कर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायती पत्र में आशीष भारद्वाज ने बताया कि उनकी तीन वर्ष पहले जिला मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी एक व्यक्ति से जान पहचान थी। आरोपी ने 19 अप्रैल 2025 को मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें अपने झांसे में ले लिया और 50 हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने फोन पे से आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए। समय बीत जाने के बाद उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी उन्हें बार-बार टरकाता रहा। इसके बाद एक माह पहले थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। आरोपी ने 11 अक्तूबर 2025 को उन्हें रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी आरोपी ने उनके रुपये नहीं लौटाए और दरोगा का फोन भी उठाना बंद कर दिया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने संबंधित थाने को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed