{"_id":"674de54897a012105f0baeaa","slug":"fraud-of-392-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117604-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुर्गी दाना खरीदकर 3.92 करोड़ रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुर्गी दाना खरीदकर 3.92 करोड़ रुपये हड़पे
Mon, 02 Dec 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा सादात निवासी मुर्गी दाना कारोबारी से कोलकाता की एक फर्म ने 3.92 करोड़ रुपये का मुर्गी दाना खरीद लिया। आरोपियों ने भुगतान करने के नाम पर डेढ़ करोड़ के चेक देकर भगा दिया। इन चेक से भी भुगतान रोक दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
मदरसा सादात निवासी इमरान खान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी इंडो पोलट्री फीड मुर्गी दाना बनाती है। उनका कोलकाता की फर्म जील एग्रो केयर को माल जाता था। इस फर्म के मालिक अजीर खान और मैनेजर सलीम के माध्यम से विभिन्न तिथियों में माल खरीदा गया। इस वर्ष अप्रैल माह में इस फर्म पर उनका 3,92,32,124 रुपये उधार हो गया। जिसके लिए 25 जुुलाई 2024 को वह खुद तकादा करने के लिए कोलकाता गए थे। लेकिन उन्होंने अगले माह आने की बात कहते हुए उन्हें वापस भेज दिया।
इमरान ने बताया कि सात अगस्त 2024 को उन्होंने अपने बहनोई फिरोज खान और आपने ताऊ के बेटे हाजी महबूब को तकादा करने के लिए कोलकाता भेजा। उनके साथ एक अन्य फर्म केएमएम एग्रो फीड के मालिक जीशान का बेटा आबिद भी गया था। इस फर्म का भी अजीर पर 2.65 करोड़ रुपये बकाया है। इन लोगों ने अजीर से काफी मिलने का प्रयास किया, लेकिन वह टाल मटौल करता रहा। 21 सितंबर को अजीर ने इन लोगोंं को मिलने के लिए बुलाया। जहां अजीर खान के साथ उसका मैनेजर सलीम, कुर्बान, मुदस्सिर, राकेश व कुछ अज्ञात लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने यहां पहुंचे सभी लोगों को बंधक बना लिया और धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कोलकाता से भाग निकलने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने 50-50 लाख के मात्र तीन चैक उन्हें दिए। आबिद को भी उन्होंने 50-50 लाख के तीन चैक देकर बाकी भुगतान निल दिखाकर भगा दिया।
इमरान ने बताया कि उन्होंने यहां आकर चेक रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में लगाए तो यहां भी भुगतान नहीं हुआ। थक हारकर पीडि़त ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।