{"_id":"66c22862a73266ec1404a71c","slug":"fraud-of-350-lakh-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1002-113863-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख हड़पे
Sun, 18 Aug 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी युवक से कुछ लोगों ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी गौरव कश्यप ने बताया कि वह वर्ष 2020 में दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला भगवाननगर के पास आरके कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने जाया करता था। इस दौरान कोचिंग संचालक राजकुमार, संतराम, सतीश उर्फ भोले पुत्रगण कंछिद, चंचल कौशल पत्नी सतीश उर्फ भोले व अमित पुत्र सतवीर निवासीगण गांव मीरपुर कला उसे पढ़ाते थे। आरोपियों ने सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी के साथ-साथ जुगाड़ कर उससे पांच लाख रुपये देने की बात कही। आरोपी राजकुमार ने उससे व उसके पिता से जल्द बैंक जाकर साढ़े तीन लाख रुपये लाने की बात कही। इसके बाद वह अपने पिता के साथ बैंक पहुंचा और पिता के एकाउंट से आरोपियों के खाते में दो लाख रुपये एनएफटी के माध्यम से ट्रांसफर कराए और डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिए। आरोपियों ने उसे व उसके पिता को नवंबर 2020 तक नौकरी लगने का आश्वासन दे दिया। इस बीच आरोपियों ने कुछ लोगों की मौजूदगी में कुछ ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाए। समय बीत जाने के बाद भी आरोपी बार-बार टरकाते रहे। पांच माह बीत जाने के बाद उसने रुपये वापस मांगने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ गांव मीरपुर कला आरोपियों के पिता के पास पहुंचा। पुत्रों से रुपये वापस कराने के अनुरोध पर आरोपियों के पिता ने बताया कि उसके पुत्र कई लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेकर उसकी छवि धूमिल कर चुके है। रिश्तेदारों से ब्याज पर लिए गए रुपये न मिलने पर यह बात उसके पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और 30 जनवरी 2021 को उनकी मृत्यु हो गई।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पर एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।