{"_id":"67c0935eee6e3502ab0b6bb7","slug":"fraud-of-320-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120893-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये ठगे
Thu, 27 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी पियूष शर्मा से शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने 3.20 लाख रुपये ठग लिए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पियूष शर्मा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के ग्रुप से जोड़ा गया था। आठ फरवरी से उनके पास ग्रुप के माध्यम से संदेश आने चालू हो गए थे। इस दौरान संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने आठ फरवरी को दस हजार रुपये आरोपी को गूगल पे के माध्यम से भेज दिए थे।
इसके बाद आरोपी के कहने पर विभिन्न तिथियों में आरोपी द्वारा बताए गए खातों में 3.20 लाख रुपये भेज दिए थे। इसके बाद मुनाफा न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।