फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 23.59 lakh rupees

Hapur News: मुनाफे का झांसा देकर महिला से 23.59 लाख हड़पेे

Tue, 15 Oct 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 15 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
fraud of 23.59 lakh rupees
सिंभावली। स्टॉक मार्किट में निवेश कराकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने महिला से 23 लाख रुपये हड़प लिए। पीडि़ता ने साइबर क्राइम सेल में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव भोवापुर मस्ताननगर में चीनी मिल परिसर निवासी दीक्षा कंसल ने तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि कुछ माह पहले उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से एक संदेश आया। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने अपने आप को निजी कंपनी का कर्मचारी बताया। जिसने बताया कि उसकी कंपनी डीमेट स्टॉक आईपीओ में कमीशन का का काम करती है। उसकी कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने पर वह अन्य कंपनियों के मुकाबले अच्छा मुनाफा दिलाने हैं और मुनाफे पर केवल 10 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। आरोपी ने उसे अच्छी कंपनियों के आईपीओ स्वीकृत कराने का झांसा दिया। जिसके झांसे में आकर उसने अपने बैंक खाते से आरोपी द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में 23 लाख 59 हजार से अधिक धनराशि ट्रांसफर कर दी। इसी बीच आवश्यकता होने पर उसने अपने आईपीओ के माध्यम से 1.40 लाख रुपये निकाले। जिसके बाद कंपनी और उसके कर्मचारियों पर उसका भरोसा बढ़ गया। एक बार फिर उसने 25 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं मिले। जिसे लेकर शिकायत की गई, तो आरोपियों ने तकनीकी गड़बड़ी का बहाना बना दिया। महिला ने जानकारी की तो पता चला कि जिस कंपनी के माध्यम से उसने निवेश किया है, उसका कोई एप नहीं है। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। महिला की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed