{"_id":"676d91451958829f0e0eca71","slug":"fraud-of-20-lakh-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118498-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शेयर मार्केट का झांसा देकर 20 लाख से अधिक ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शेयर मार्केट का झांसा देकर 20 लाख से अधिक ठगे
Thu, 26 Dec 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के दो अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले लोगों से साइबर ठगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। दोनों को ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर शिकार बनाया गया। हालांकि पीड़ितों ने ठगी का शिकार होने का एहसास होने पर खातों को फ्रीज कराकर कुछ रकम को बचा लिया। अब मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
बैंक कालोनी निवासी सुरेश चंद्र भारती ने बताया कि 12 मार्च को वह फेसबुक चला रहे थे। तभी उनके फेसबुक पर एक लिंक आया। जिस पर साइबर ठगों ने व्हाट्सएप ज्वाइन कराकर उन्हें एक एप डाउनलोड करा दिया। जिसमें कुछ लोगों के शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के मैसेज लगातार आ रहे थे। शातिर ठगों ने बिना डीमेट खाता खुलवाए उन्हें शेयर बाजार में रुपया इंवेस्ट करने का झांसा दिया। शुरुआत में उन्होंने थोड़ी रकम लगवाई और मुनाफा दिया गया।
झांसे में आकर उन्होंने कुल 21.85 लाख रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्हें ठगी का पता चला। जिसके बाद उन्होंने साइबर टीम की मदद ली। साइबर टीम ने 8.71 लाख रुपये फ्रीज करा दिए। जिसमें से उन्हें सिर्फ 2.40 लाख रुपये वापस मिले, लेकिन 19.45 लाख रुपये वापस नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
वहीं, दशमेश नगर निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि फरवरी 2024 में उनके पास एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने का लिंक आया, जिस पर टच कर वह एड हो गए। जिसमें शेयर से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान झांसे में आकर उन्होंने 12 लाख रुपये इंवेस्ट किए । जब पीड़ित ने रुपये वापस करने की मांग की तो उसे टरकाया जाने लगा। हालांकि बैंक और साइबर टीम के प्रयास से उन्हें 10 लाख रुपये वापस मिल गए। लेकिन खाता फ्रीज करा दिया गया है। जिससे रकम उन्हें नहीं मिल सकी है।
सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो रकम फ्रीज खातों में है, उसे वापस दिलवाया जाएगा और ठगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।