फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 15 thousand rupees

Hapur News: ऋण दिलाने के नाम पर 15 हजार हड़पे

Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
fraud of 15 thousand rupees
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला बाग कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसने बाग कॉलोनी में करीब 70 गज का प्लॉट खरीदा था। जिस पर वह मकान बनाना चाहता है। इसे लेकर उसने अपने परिचित से बात की, जिन्होंने हापुड़ निवासी व्यक्ति का मोबाइल नंबर उसे दे दिया। बात करने के बाद आरोपी उससे मिला और आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैनामे की छाया प्रति व अन्य दस्तावेज ले लिए। जिसने लोन के लिए 15 हजार रुपये से अधिक का खर्चा बताया। उसने आरोपी को 15 हजार 700 रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। उसने दूसरे नंबर से कॉल की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed