{"_id":"68792d3a1cdfc959210cdb56","slug":"fraud-from-company-director-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127513-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कंपनी निदेशक का फर्जी त्याग पत्र तैयार कर करोड़ों की संपत्ति बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कंपनी निदेशक का फर्जी त्याग पत्र तैयार कर करोड़ों की संपत्ति बेचने का आरोप
Thu, 17 Jul 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कंबोडिया के निवासी और दो भारतीय कंपनियों के अधिकृत निदेशक क्यूहा वांग के नाम पर कथित तौर पर फर्जी त्याग पत्र बनाकर कंपनी की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को धोखाधड़ी से बेचने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने एसपी से इस मामले में शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज हुआ है।
फरीदाबाद निवासी ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2010-11 में भारत में होंग भाई फनीर्शष प्राइवेट लिमिटेड, मोहन फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक दो कंपनियां स्थापित की गई थीं, इनमें मूल डायरेक्टर क्यूबा वांग थे। कंपनियों ने यूपीएसआईडीसी मसूरी गुलावठी रोड पर भूखंड खरीदे थे, जिन पर औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती थीं। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद स्थित गौर सिटी में फ्लैट और पांच गाड़ियां भी कंपनी के लिए खरीदी गईं थीं।
शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2016 में वांग अपनी पत्नी की बीमारी के कारण कंबोडिया लौट गए और 2022 तक वापस नहीं आ सके। इस दौरान उनके सहायक के रूप में कार्यरत शबा जैदी, उनके भाई अजहर अहमद, फरमान हसीन व सीए प्रमोद कुमार शर्मा ने कथित रूप से षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्यूहा वांग के हस्ताक्षर की कॉपी करके फर्जी त्याग पत्र बनाया और उसी के आधार पर कंपनी के डायरेक्टर के रूप में स्वयं को घोषित कर दिया। ओमप्रकाश का आरोप है कि इन लोगों ने कंपनी की करोड़ों की संपत्तियों को गुपचुप तरीके से बेच दिया। जबकि असली डायरेक्टर क्यूहा वांग को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
क्यूहा वांग ने अपने प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा को विधिवत अधिकृत किया है कि वे भारत में एफआईआर दर्ज कराकर न्यायिक कार्रवाई कर सकें। शिकायतकर्ता ने एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, षड्यंत्र और जालसाजी की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए टीम गठित की है।