फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four degree temperature

Hapur News: बूंदाबांदी से चार डिग्री लुढ़का पारा, ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

Mon, 23 Dec 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 23 Dec 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
four degree temperature
हापुड़। जिले में सोमवार को मौसम बदल गया। सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। दिनभर धूप न निकलने और ठिठुरने बढ़ने से लोगों की कंपकपी छूटती रही। सोमवार को दिन का तापमान गिरने से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने दिन में भी अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद सोमवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से हल्का कोहरा और धुंध छाई रही। दिन निकलते ही आकाश में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी देर की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी और हवाओं को भी ठंडा कर दिया। दोपहर तक सूर्य नहीं निकले और हल्का कोहरा छाया रहा। धूप न निकलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि रविवार के मुकाबले चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ रही है। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट के बाद ठिठुरन और बढ़ गई है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। बूंदाबांदी गेंहू और सरसों की फसल के लिए लाभदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हवा की सेहत सुधरी-

रविवार को एक्यूआई 200 अंक तक पहुंच गया था। सोमवार सुबह बूंदाबांदी और हवा चलने के बाद हवा की सेहत में सुधार हुआ और एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed