{"_id":"6a400663fd2eca177e0587a7","slug":"four-accused-arrested-for-gambling-in-a-field-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143771-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेत में जुआ खेल रहे चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेत में जुआ खेल रहे चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पिलखुवा। सिखैड़ा क्षेत्र में खेतों के बीच जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सिखैड़ा बंबा पटरी से करीब 200 मीटर अंदर खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी आरोपी तौहिद, खुशी अहमद, नाजिम और जुम्मा के रूप में बताई।
तलाशी में चारों के कब्जे से कुल 750 रुपये तथा फड़ से 850 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।