फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   food safety department took sample

Hapur News: खाद्य विभाग की टीम ने 20 दुकानें से लिए नमूने

Thu, 10 Aug 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 10 Aug 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
food safety department took sample
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को मेरठ और हापुड़ की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर की बीस दुकानों पर अलग- अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मेरठ से मंगाई गई टेस्टिंग मशीन में खाने के व्यंजनों की जांच की गई।
विज्ञापन


खाद्य निरीक्षक शिवदास सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर गढ़ शहर की दुकानों पर छापा मारा गया। जिसमें चाऊमीन, बर्गर, मिठाई और परचून की दुकानों पर खुले में बिकने वाला सरसों का तेल जांचा। वहीं मेरठ से आई खाद्य सामग्री की टेस्टिंग वैन ने कई व्यंजनों की जांच की गई। इसके बाद बीस दुकानों से मिठाई, सरसों का तेल, चाऊमीन, बर्गर, जूस समेत व्यंजनों की चटनी के नमूने भरे। इस दौरान टीम में आए अधिकारियों ने ठेला पटरी समेत आसपास में मौजूद दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आसपास में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि नमूनों को सील कर लखनऊ प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम की छापा मार कार्रवाई को देख शहर के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed