फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   food safety department capture synthetic mawa

Hapur News: मिल्क पाउडर और वनस्पति घी से बनाया जा रहा था सिंथेटिक मावा

Thu, 09 Nov 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 09 Nov 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
food safety department capture synthetic mawa
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस टीम ने छापा मारकर 16 क्विंटल नकली मावा बरामद किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए टीम ने 10 कट्टे मिल्क पाउडर व 23 कनस्तर वनस्पति घी के अलावा एक कैंटर व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कपूरपुर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक कैंटर पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया। जांच करने पर कैंटर में मावा पाया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को दी गई। जांच में मावा सिंथैटिक मिला, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद टीम उस स्थान पर पहुंची जहां मावा बनाया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से मावा बनाने का सामान बरामद किया। टीम ने मावा का नमूना लिया। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके बाद मावा को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने 10 कट्टे मिल्क पाउडर व 23 कनस्तर वनस्पति घी के बरामद किए गए हैं। बड़ी बात यह है कि दूध के अलावा यह मावा मिल्क पाउडर और वनस्पति घी से बनाया जा रहा था। पिछले कई दिनों से यह कार्य चल रहा था। आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं थी। टीम ने आसपास के क्षेत्र और गांवों में भी जांच की। इसके अलावा लगातार इस क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली एनसीआर होती थी सप्लाई

नकली मावे को दिवाली के लिए दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड सप्लाई किया जा रहा था। कैंटर में भरे मावे को दिल्ली के बाजार में जाकर बेचने की तैयारी थी। हालांकि टीम का दावा है कि एक दिन पहले से ही यहां कार्य शुरू हुआ था। पकड़े गए मावे की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि बरामद मिल्क पाउडर की कीमत 77000 रुपये और घी की कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य आयुक्त ने बताया कि बरामद मावे का एक, मिल्क पाउडर अपमिश्रक एक, वनस्पति घी अपमिश्रक का एक और लिक्विड अपमिश्रक का एक नमूना लिया गया है। टीम ने अभी तक अभियान में कुल 25 नमूने लिए हैं। जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed