{"_id":"6aeabe093bc054a3b9066ac3","slug":"food-department-team-conducts-raid-seizes-1750-kg-of-gram-flour-besan-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 1.25 लाख की कीमत का 1750 किलो बेसन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 1.25 लाख की कीमत का 1750 किलो बेसन सीज
Wed, 04 Nov 2026 10:39 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
1750 किलो बेसन सीज
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली के त्योहार पर आमजन को शुद्ध, सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत कार्रवाई की गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित साईं नाथ फूड्स, एमजी रोड पर औचक छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के एक-एक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। वहीं, बेसन में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर करीब 1750 किलोग्राम बेसन सीज कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन