फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fogging is not fierce people.

सफाई व फॉगिंग न होने पर भड़के लोग

Fri, 07 Oct 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 07 Oct 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Fogging is not fierce people.
फॉगिंग न होने पर भड़के लोग - फोटो : अमर उजाला

मजिस्ट्रेट कॉलोनी में सफाई व फॉगिंग न होने पर शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि सफाई व फॉगिंग न होने से मच्छरों को प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे मोहल्ले के अधिकतर लोग बीमार हैं। मोहल्ले में कई माह से सफाई नहीं हुई है। इससे नालियों में कूड़ा अटा होने से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्लावासी मोनी गर्ग ने बताया कि मच्छरों के प्रकोप से मोहल्ले के बच्चे भी बीमार हैं। इसकी शिकायत वह नगर पालिका के अधिकारियों से कर चुके  हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोहल्ले में जल्द सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पूनम, ममता, संगीता जैन, पूनम शर्मा, मोनिका, रुचि, रिचा, शालू, नीलम, शिल्पा, राजबाला आदि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती ने कहा कि जल्द ही मोहल्ले में सफाई करवाई जाएगी।

पिलखुवा में मोहन नगर कॉलोनी में गंदगी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत किया जा चुका है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


सफाई न होने पर मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के घेराव की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सलीम, नूर मोहम्मद, दिनेश, हाजीअखलाख, रियाजुद्दीन, ताहिर, नौशाद, सतीश, हरिओम, मोहन, पिंटू, वैभव, लोकेश, टीटू, मोहित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed