फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five post office will soon online.

पांच डाकघर जल्द होंगे ऑनलाइन

Tue, 12 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 12 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Five post office will soon online.
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल

बुलंदशहर रोड स्थित मुख्य डाकघर से जुड़े पांच डाकघरों को बहुत जल्द ऑनलाइन किया जाएगा। इन डाकघरों के ऑनलाइन होने से लोगों का कम समय में काम हो जाएगा। बुलंदशहर रोड पर मुख्य डाकघर स्थित है।

विज्ञापन


इस डाकघर से चार उप डाकघर जुड़े हुए हैं। उपडाक घरों में से अधिकांश डाकघर तो पहले ही ऑनलाइन कर दिए गए थे। शेष बचे डाकघर को मुख्यालय द्वारा जल्द ऑनलाइन करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर सुबहान अली ने बताया कि ज्ञानलोक, किशन गंज, कुचेसर चौपला, बहादुरगढ़ के साथ गढ़मुक्तेश्वर टाउन डाकघरों पर मुख्य डाकघर से कंप्यूटरों को भेजा जा चुका है।  कंप्यूटरों में इंटरनेट जोड़ने के लिए संबंधित डाकघर को बीएसएनएल से ब्राडबैंड कनेक्शन स्वयं ही लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट कनेक्शन चालू होते ही सभी डाकघर मुख्य डाक से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि डाकघर के ऑनलाइन होने से ज्ञानलोक, किशनगंज, कुचेसर चौपला, बहादुरगढ़ और गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।


उन्होंने बताया कि इन डाकघरों में उपभोक्ताओं की कुछ समस्याओं का हल न होने पर उन्हें मुख्य डाकघर पर ही आना पड़ता था, लेकिन अब पांच डाकघर के ऑनलाइन होने से उपभोक्ताओं की स्पीड पोस्ट, मनी ट्रांसफर आदि समस्याओं का समाधान वहीं कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed