{"_id":"58f62aed4f1c1b0b5247102a","slug":"five-officials-have-cut-wages-while-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस: अनुपस्थित रहने पर पांच अफसरों का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस: अनुपस्थित रहने पर पांच अफसरों का काटा वेतन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 28 शिकायतें आईं। जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने अनुपस्थित रहे पांच अधिकारियों के एक एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसील दिवस में लज्जापुरी निवासी मेघराज सिंह ने पुलिया के पास जलभराव की,
विज्ञापन
हरद्वारी नगर निवासी राजबाला ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर, बागड़पुर निवासी देवेंद्र प्रसाद ने बिजली के तार द्वारा गेहूं की फसल जलने, धर्मपाल सिंह ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने, किशनगंज निवासी मगनलाल ने हाईटेंशन लाइन हटवाने,
विज्ञापन
श्रीनगर निवासी श्रीनिवास ने मोहल्ले में साफ सफाई कराने को लेकर शिकायत की। तहसील दिवस के दौरान कुल 28 शिकायतें आईं। जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ।
उधर, तहसील दिवस के दौरान पांच अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम अनिल ढींगरा ने सख्त रुख दिखाते हुए पांचों का एक एक दिन का वेतन काटने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इन अधिकारियों में डीआईओएस बीके शर्मा, सीएमओ एके सिंह, एएमए नरेश यादव, एचपीडीए सचिव विश्वजीत राय व पावर कारपोरेशन के एक्सईएन सचिन कुमार शामिल हैं।