{"_id":"68efd0b589e2d0d496068862","slug":"five-judo-players-from-garh-selected-for-the-national-competition-hapur-news-c-306-1-gha1001-118026-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ के पांच जूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ के पांच जूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
अकादमी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रशिक्षक व संचालक। स्
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की देव आदित्य मेमोरियल जूडो अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बुधवार को अकादमी में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
जूडो प्रशिक्षक सुबोध यादव ने बताया कि रविवार को लखनऊ स्थित इंडियन पेरा जूडो अकादमी हलवासिया हजरतगंज में सब-जूनियर जूडो नेशनल ट्रायल का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में देव आदित्य मेमोरियल जूडो अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग में 35 किग्रा भार वर्ग में बक्सर के खिलेंद्र पाल, 55 किग्रा भार वर्ग में बक्सर के तेजश, 60 किग्रा भार वर्ग में गढ़ के ध्रुव चौधरी का चयन हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग के 32 किग्रा भार वर्ग में सिंभावली की शगुन, 52 किग्रा भार वर्ग में सिकंदरपुर की कृतिका का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अकादमी प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों को राजकुमार हिंदुस्तानी, सिद्धार्थ चौधरी व अभिभावकों ने मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।