फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   five injured in accident

Hapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच युवक घायल

Sat, 05 Jul 2025 11:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 05 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
five injured in accident
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विकास उर्फ लाला निवासी मोहल्ला सोनपुर व सौरभ निवासी मोहल्ला सोटावाली शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर कस्बा बाबूगढ़ छावनी से घर लौट रहे थे। वहीं, फरमान निवासी गांव सैद नंगली जिला अमरोहा, कपिल व फरमान निवासी मोहल्ला मंडी दूसरी बाइक पर सवार होकर कस्बा बाबूगढ़ की तरफ जा रहे थे। गढ़ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर दोनों बाइकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में पांचों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed