फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five consumers caught stealing electricity by hanging

Hapur News: कटिया डालकर बिजली चोरी करते पांच उपभोक्ता पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Five consumers caught stealing electricity by hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुचेसर चौपला। ऊर्जा निगम व विजिलेंस टीम ने तीन गांवों में छापा मारकर कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में पांच उपभोक्ताओं को रंगेहाथों पकड़ा लिया। आरोपियों के खिलाफ अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता आंनद गौतम ने बताया कि उपैड़ा उपखंड क्षेत्र में लाइन लॉस की शिकायत ज्यादा सामने आ रही थी। इस पर ऊर्जा निगम की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ मिलकर शनिवार को बिजली चोरी पकडऩे के लिए रमपुरा बिजलीघर क्षेत्र के बगोली, उदयपुर, मुरादपुर गांव में अभियान चलाया। इस दौरान गांव मुरादपुर तीन,उदयपुर में एक जबकि बंगोली गांव में एक उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम द्वारा अधिक लाइन लॉस वाले फीडर जिन पर ज्यादा बिजली चोरी हो रही, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता कुंवरपाल सिंह, विजिलेंस टीम के अवर अभियंता वाशु प्रताप, अंकित शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed