{"_id":"593036264f1c1b7508bdc0c5","slug":"first-prayer-of-jumama","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह में पहले जुम्मे की नमाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह में पहले जुम्मे की नमाज आज
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
नमाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह के पहले जुम्मे पर शुक्रवार को देश में अमन चैन की दुआ की जाएगी। जिले की मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिस की मोबाइल वैन और लैपर्ड बाइकों पर जवान गश्त पर रहेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुम्मा है। इस दिन सभी मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बाकी दिनों से अधिक रहती है। नमाजियों को परेशानी न हो, इसके लिए मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है।
विज्ञापन
साथ ही मस्जिदों के पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिसकर्मी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और मस्जिदों के आसपास गश्त पर रहेंगे। शाही जामा मस्जिद में दोपहर 1 बजे, मरकज वाली मस्जिद पुराना बाजार में दोपहर 1 बजे मदरसा रहमानिया में 2 बजे,
विज्ञापन
मस्जिद नूरवफान गंज में 1.30, मोती मस्जिद में 2.15, अली खान मस्जिद में 1, हीरा मस्जिद में 2.30 बजे, मस्जिद बाजार वाली में 2 पर जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि सभी चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी, सीओ को निर्देशित किया गया है कि जुम्मे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखें। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।