फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   firing on jila panchayat sadasya

Hapur News: कार्तिक मेले में जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग

Wed, 13 Nov 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
firing on jila panchayat sadasya
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मेरठ सेक्टर में डेरे के बाहर बैठे जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया पर चार लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पीडि़त के रिश्तेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना धौलाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लोढ़ा निवासी राजपाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उन्होंने मेला स्थल पर डेरा डाला हुआ है, जहां उनका परिवार भी साथ में है। मंगलवार की शाम चार बजे के करीब वह अपने मेरठ निवासी जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया के साथ डेरे के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान मेरठ के थाना जानी के गांव ढढरा निवासी योगेश उर्फ लाला अपने चार साथियों के साथ वहां आया और अतुल पूनिया को देखकर पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने एक के बाद एक चार फायर कर दिए। फायर होने पर वहां दहशत का माहौल बन गया, जबकि महिला बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 351(2) हत्या का प्रयास, धमकी देने के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed